नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति महिला शाखा ने शनिवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छता ही सेवा के तहत पहले चरण में कार्यक्रम की शुरुआत की. पहले चरण चित्रांकन एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में नवगछिया सावित्री पब्लिक स्कूल के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया. जिसमें 51 छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन और 11 छात्र-छात्राओं ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया.

चित्रांकन प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की शायना परवीन ने प्रथम, सुशांत कुमार ने द्वितीय, छठी कक्षा के आदर्श कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. स्लोगन प्रतियोगिता में नोमवी कक्षा के अमन कुमार सिंह प्रथम, कुमारी साक्षी ने द्वितीय एवं संजना भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर उर्त्तीण प्रतिभागियों को पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ. मौके पर संयोजक सुमित्रा केडिया, शाखाध्यक्ष कंचन खेमका, सचिव रिंकी शर्मा,पूर्व अध्यक्ष बीना सर्राफ, वीणा चौधरी और रेणु वर्मा अन्य मौजूद थी. शाखाध्यक्ष कंचन खेमका ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में 2 अक्टूबर को गरीबदास ठाकुरवाड़ी रोड में सफाई अभियान चलाया जाएगा. यह आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित है. जिसमें मंच की करीबन 550 शाखाओं के सहभागिता होने की उम्मीद है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *