नवगछिया : लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वाधान में लायंस सर्विस वीक चैलेंज के तहत सातों दिन राष्ट्रहित और जनहित सेवा के तहत अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. कार्यक्रम की शुरुआत दो ऑक्टोबर गांधी जयंती से शुरू हो कर आठ ऑक्टोबर तक चलेगी. उक्त जानकारी नवगछिया बाल भारती विद्यालय में प्रेसवार्ता कर लायंस क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी सचिव सुभाष वर्मा ने बताया कि सातो दिन अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा.

कार्यकम का संयोजक लायन डॉ अशोक कुमार केजरीवाल, लायन नरसिंह चिरानियाँ है. यह कार्यक्रम सुबह 5:30 बजे से महाराज जी चौक से बाल-भारती विद्यालय तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. तीन अक्टूबर को बालभारती विद्यालय में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का संयोजक लायन अशोक कुमार गोपालका,लायन विवेक रूंगटा बनाया गया है. कार्यक्रम में बाल-भारती विद्यालय के दो सौ छात्र-छात्राओं के आखों की जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा. चार अक्टूबर मधुमेह जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन होगा.

कार्यक्रम का संयोजक लायन प्रवीण भगत, लायन कमलेश अग्रवाल को बनाया गया है. इस आयोजन के तहत बाल-भारती पोस्ट ऑफिस रोड में शाम सात बजे शिविर लगाया जाएगा. जिसमें करीबन दो व्यक्तियों के डायबटीज की जांच होगी. उसी उपरांत लोगों को इस बीमारी से सम्बन्धित कई बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा. इस शिविर में डॉ बीपी सिंह, डॉ बीपी रॉय, डॉ अशोक कुमार केजरीवाल, डॉ अरुण रॉय,डॉ बीएल चौधरी, डॉ सोमेन झा,डॉ बादल चौधरी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. पांच अक्टूबर को साक्षरता अभियान कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम का संयोजक लायन नीलम चौधरी,लायन अनुराधा पंसारी,लायन अमिता राय है. कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए करीबन 75 विद्यार्थियों को क्लब द्वारा पाठ्य सामग्री वितरण की जाएगी. छह अक्टूबर को हंगर प्रोजेक्ट का आयोजन होगा. कार्यक्रम का संयोजक लायन प्रो.मो.इसराफिल साहेब,लायन प्रो विजय कुमार है.

कार्यक्रम मदरसा रियाजुल उलूम,उजानी में मदरसा के सभी बच्चों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था क्लब द्वारा की जाएगी. सात अक्टूबर को पर्यावरण संरक्षण अभियान कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम का संयोजक लायन बिनोद केजरीवाल, लायन चन्द्रभानु सिंह है. कार्यक्रम सुबह सात बजे होगी जिसमें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में करीबन 15 जगहों पर वृक्षारोपण किया जाएगा. आठ अक्टूबर को बाल चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का संयोजक लायन बिनोद चिरानियाँ, लायन मोहन लाल चिरानियाँ है. कार्यक्रम में बाल-भारती विद्यालय के करीबन 150 विद्यार्थी की स्वाथ्य सम्बंधित कई तरह की जांच की जाएंगी. इसके उपरांत उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा. जिसमें डॉ बीपी चौधरी, डॉ बीपी राय, डॉ मुकेश कुमार, डॉ एके केजरीवाल, डॉ बीएल चौधरी, डॉ अरुण राय के द्वारा चेकअप कर उचित परामर्श दिया जाएगा. कार्यक्रम के मौके पर सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *