शहर के बीच से गुजर रहे जर्जर एनएच-80 को दुरुस्त करने की तैयारी एक बार फिर पूरी हो गई। कचहरी चौक से लोहिया पुल तक एनएच के हिस्से की मरम्मत होगी। इस मरम्मत का ठेका भी कर दिया गया है। ठेका एजेंसी ने कचहरी चौक के पास गड्ढे भरने शुरू कर दिए। विक्रमशिला पुल बंदी के 20 दिनों में सड़क की मरम्मत पूरी हो जाएगी। इसके पैचवर्क का काम रविवार से शुरू होगा।
Total Downloads: 176
डीएम प्रणव कुमार ने बताया, विक्रमशिला पुल बंद करने से शहर से गुजरने वाले भारी वाहन बंद हो गए हैं। इसी का फायदा एनएच ने उठाया है। इस बीच ठेका एजेंसी को काम करने में परेशानी नहीं होगी। एनएच-80 की मरम्मत और निर्माण के लिए दो चरणों में काम बांटे गए हैं। फिलहाल कचहरी चौक से लोहिया पुल के बीच बड़े गड्ढों को भरा जा रहा है। इसके बाद रविवार से इस पर अलकतरा मिक्स पैचवर्क होगा। दूसरे चरण में जेल रोड से जीरोमाइल और सबौर के हिस्से में निर्माण शुरू होगा।

शनिवार को जीरोमाइल के पास एनएच-80 की मरम्मत की गई।
जेल रोड पर नई बनेगी सड़क
डीएम ने बताया, जेल रोड पर हालिया बनी सड़क के टूटने के बाद ठेका एजेंसी को फिर से सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के कारण निर्माण रोका गया था। अब बारिश खत्म हो गई है। ऐसे में पूरी सड़क फिर से बनाई जाएगी।
अभी यहां शुरू हुआ काम
कहचरी चौक से लोहिया पुल का पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जीरोमाइल से सबौर की ओर के हिस्से पर भी काम किया जा रहा है। शनिवार को जीरोमाइल से भी सड़क के लेवल और कॉन्क्रीट बिछाने का काम शुरू हुआ। 17 अक्टूबर तक भारी वाहनों के बंद रहने से पैचवर्क और नई सड़क बनाने का काम पूरा हो जाएगा।

