शहर में 293 करोड़ से बनने वाले 23.7 किलोमीटर स्मार्ट रोड के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में दूसरी बार प्री-बिड मीटिंग हुई। इसमें दो कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तीसरे कंपनी ने इमेल से अपने सवाल भेजे हैं। इनमें झारखंड की कंपनी एनपीसीसी और जीआर इंफ्रा है। 24 सितंबर की बैठक में एलएंडटी कंपनी आई थी। अशोका बिल्डिकॉन ने पूछताछ की थी। निगम का कहना है कि 5 कंपनी के प्रतिनिधियों ने रोड बनाने के लिए इच्छा जताई है। नागार्जुन कंस्ट्रक्शन और पुंज लायड ने भी पहल की है। बैठक में सीईओ श्याम बिहारी मीणा, पीडीएमसी टीम लीडर राजीव रंजन दास, अजय शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।
Total Downloads: 354
स्मार्ट सिटी कंपनी का दावा है कि अगली बैठक में टेंडर फाइनल हो जाएगा। प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने किए काम को प्रजेंटेशन से भी दिखाया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टेंडर सेल का समय बढ़ा दिया जाए। वर्तमान समय सीमा 25 अक्टूबर है। 30 सितंबर ही ऑनलाइन टेंडर सेल का समय तय था। इसे बढ़ाकर 25 अक्टूबर किया गया। बिड की कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए एजेंसी को 2.93 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। प्रति एक किलोमीटर बनने वाली इस सड़क पर 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।


