दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने बुधवार को ट्रैफिक मैप जारी किया है। यह मैप पूजा की खरीदारी को लेकर मुख्य बाजार में छठी पूजा से दशमी तक प्रभावी रहेगा। छठी पूजा से लेकर दशमी तक मुख्य बाजार को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। यानी देवी के दर्शन और मेला घूमने के लिए भक्तों को पैदल जाना होगा।

तीन स्थानों पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा चार ड्राप गेट बनाए गए हैं, ताकि वहां टू और फोर व्हीलर गाड़ियों को रोका जा सके। पूरे मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती षष्ठी से हो जाएगी, जो विसर्जन तक तैनात रहेंगे। पूजा की खरीदारी में मुख्य बाजार में जाम न लगे, इसके लिए चार पहिया वाहनों को खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, सूजागंज बाजार, आरपी रोड में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।

पार्किंग स्थल
नो व्हीकल जोन

1. भगत सिंह चौक से कोतवाली चौक तक

2. मुंदीचक, वैष्णो दरबार और गढ़ैया रोड

3. सूजागंज बाजार

4. खलीफाबाग चौक से स्टेशन चौक भाया वेरायटी चौक

5. आरपी रोड

6. पटलबाबू रोड

7. जीसी बनर्जी रोड

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *