img-20160921-wa0006

नवगछिया : महाराज जी चौक पर उड़ी में हुए शहीदों के याद में मौन केंडल मार्च निकाला गया जो महाराज जी चौक से स्टेशन चौक होते हुए हड़िया पट्टी से निकल कर महाराज जी चौक पर वापस पहंची। महाराज जी चौक पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भूतपूर्व सैनिक पुलकित मंडल ने कहा की भारत एक शांति पसंद देश है, ये कायराना हरकत पाकिस्तान को बहुत महंगी पड़ेगी. अध्य्क्ष चंद्रगुप्त साह ने कहा कि खून का एक एक कतरा देश के नाम कर देंगे. जदयू जिला अध्य्क्ष चंदेश्वरी सिंह ने कहा कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह, पूर्व सैनिक पुलकित मंडल, संस्था के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश भगत, संयोजक श्रीधर कुमार सचिव राजीव गुप्ता, उपसचिव संतोष गुप्त, मिडिया प्रभारी अशोक केडिया, कोषाध्यक्ष बिक्रम भुडोलिया सुरेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार, बरुण बाबुल, अरुण मावंडिया, निखिल गुप्ता डॉ राकेश पोद्दार, मुकेश गुप्ता, केशव पांडे, मो फारूक, दयानंद साह, सुबोध रॉय, मो सत्तार एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *