बक्सर: बिहार में स्वास्थ्य विभाग अपनी गलतियों से न तो आज तक कुछ सीख पाया है और न ही सीखना चाहता है. बक्सर से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां इलाज के दौरान एक अधेड़ का कटा हुआ एक पैर कुत्ता लेकर भाग गया.

दरअसल ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था. यह हादसा बक्सर रेलवे स्टेशन पर श्रमीजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान हुआ. घायल व्यक्ति को आनन-फानन में जीआरपी ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज शुरू किया गया.

हादसे में शख्स का दाहिना हाथ और दाहिना पैर लगभग कट गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान चमड़े से लटकते पैर को डॉक्टरों ने काटकर अलग कर दिया और मरहमपट्टी कर इलाज करने लगे. इसी दौरान एक कुत्ता घायल का कटा हुआ पैर लेकर भाग गया. वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में बेहतर इलाज के अभाव में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी.

मृतक रामनाथ मिश्रा आरा का रहनेवाला था जो बक्सर से आरा जा रहा था. इस बाबत अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर जब बक्सर के सिविल सर्जन से पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी होने का हवाला देकर बात को टाल दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *