भागलपुर :न्यूज चैनल का स्टीकर गाड़ी में लगाकर शराब की तस्करी करने वाला होटल विनीत का मालिक राकेश सर्राफ उर्फ टिम्मी सेठ मंगलवार की देर रात जगदीशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके ड्राइवर मुकेश यादव (धनकुरियार , बेलहर, बांका) को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुद्वारा गली निवासी उक्त होटल मालिक को उसकी हुंडई कार (बीआर 10 डब्ल्यू-4445) के साथ दबोचा है। उसकी गाड़ी पर झारखंड के एक न्यूज चैनल का स्टीकर लगा था और गाड़ी से पुलिस ने 20 केन बीयर बरामद किया है।
होटल मालिक भी शराब के नशे में था, जिसकी जांच में पुष्टि हो चुकी है। जगदीशपुर पुलिस मंगलवार रात 12 बजे एसएच-19 पर सेंट टेरेसा स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के लिए होटल मालिक की हुंडई कार रोकी तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा। जवानोें ने खदेड़ कर गाड़ी और उस पर सवार होटल मालिक व ड्राइवर को पकड़ लिया।

सूत्रों ने बताया कि होटल मालिक टिम्मी सेठ कोलकाता से आ रहा था और दुमका में उसने शराब पी थी। वहीं की एक दुकान से एक पेटी केन बियर भी खरीदा था, जिसे होटल में ठहरने वाले ग्राहकों को सप्लाई किया जाना था। पकड़े जाने के बाद होटल मालिक ने प्रेस का धौंस जमाया


