img_20160920_7244

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपाडा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गांव में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई के  तत्वावधान में पंचायत स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा पंचम से लेकर स्नातक तक के लगभग दौ सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर  अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य मुख्य रूप से छात्र छात्राओं के अंदर रचनात्मक प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करना व छात्राओं को पढ़ने की ललक पैदा करना हैं. अभाविप हमेशा छात्र व राष्ट्र हित में कार्य करती रहती हैं. रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र का पुनर्निर्माण करती हैं. परीक्षा नियंत्रक के रूप में कन्हैया झा व वीक्षक के रूप में मृत्युंजय झा, प्रसन्न झा, कार्तिक झा, सुजीत झा, मनोहर झा, सौरभ  कुमार झुनना, राकेश झा, मनखुश, माधव झा सहित अन्य अभाविप कायॆकर्ता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *