बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत ऐसी है कि शायद मरीज खुद को अस्पताल से ज्यादा सुरक्षित घर पर महसूस करेगा. दरभंगा मेडिकल कॉलेज में चाइल्ड आईसीयू में भर्ती एक मासूम बच्चे के हाथ और पैर की उंगली को चूहों ने चबा लिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 347
परिजनों का आरोप है कि उन्होने आईसीयू में देखा कि बच्चे को चूहे काट रहे हैं. तभी अस्पताल स्टाफ को बताया गया. इसके बाद परिवार से कहा गया कि उनके बच्चे की मौत हो चुकी है. फिलहाल अस्पताल का कोई कर्मी मानने को तैयार नहीं कि बच्चे पर चूहों का हमला हुआ है.

अपडेट-
- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अस्पताल प्रशासन पर लगा रहे हैं आरोप
अस्पतालकर्मी मानने को तैयार नहीं
चाइल्ड आईसीयू में भर्ती था बच्चा
दरभंगा मेडिकल कॉलेज की घटना
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

