नवगछिया : शहीद दारोगा आशीष सिंह हत्याकांड मामले का पर्यवेक्षण शनिवार को भागलपुर के डीआईजी विकास वैभव में घटना स्थल पर जाकर किया. जानकारी देते हुए नवगछिया किया वीर निधि रानी ने बताया कि पुलिस ने उनके नेतृत्व में दियारा इलाके में सघन छापेमारी भी की है.
जानकारी के अनुसार दुधैला गांव जा कर डीआईजी गांव की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी भी ली. उन्होंने ग्रामीणों से भी दिनेश मुनि के बारे में पूछा.

डीआईजी के साथ साथ मे एसपी निधि रानी, डीएसपी प्रवेन्द्र भारती, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, बिहपुर थाना अध्यक्ष सुचित कुमार, नदी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, सुलतानगंज थाना अध्यक्ष व अन्य पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

