नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के कटरीया रेलवे ओवर ब्रिज के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर एक मालवाहक टेम्पो एवं ट्रक की टक्कर में टेम्पो चालक की मौत हो गई. जबकि मालवाहक टेम्पो पर सवार एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के शिकार हुए मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के खरीक निवासी सच्चिदानंद पौद्दार के 50 वर्षीय पुत्र मनोज पोद्दार के रूप में की गई है. वही दूसरी ओर घायल की पहचान खरीक निवासी मो0 आबीद के 3 वर्षीय पुत्र मो0 नजीम के रूप में की गई है.
Total Downloads: 115
मिली जानकारी अनुसार मृतक अपने मालवाहक टैंपू पर पुर्णिया स्थित गुलाबबाग मंडी से मक्का एवं गेहूं का बीज लाद कर खरीक स्थित अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान कटरिया रेलवे ओवर ब्रिज के समीप विपरीत दिशा से अनियंत्रित गति से आ रही ट्रक ने सामने से जोरदार तरीके से धक्का मार दिया. जिससे कि टेंपू चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

जबकि टेंपो पे सवार मोहम्मद नजीम घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना रंगरा पुलिस को दि. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे रंगरा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोहम्मद नजीम को घायल अवस्था में उसे रंगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां इलाजरत है.
दुर्घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन भी रंगरा थाना पहुंच चुके थे. दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. जबकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवं मालवाहक टेंपो को रंगरा पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया.

