नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित स्टेट बैंक से निकासी कर घर लौट रहे मधुरापुर निवासी सेवानिवृत प्रधानाचायॆ परमानन्द यादव से नारायणपुर एन एच 31 से मधुरापुर बाजार को जाने वाली मुख्य मार्ग के सहारा कोचिंग सेंटर के सामने लगभग ग्यारह बजे  दिन में ब्लू कलर की एपाची बाईक पर सवार दो उचक्कों गुलाबी रंग की कमीज पहने ने रिटायर्ड प्रधानाचायॆ के हाथ से मिनी बैग में रखे एक लाख रुपये झपट कर नारायणपुर एन एच 31 की और तेज रफ्तार से भाग गया. इधर रिटायर्ड  प्रधानाचायॆ चिल्ला चिल्ला कर सबको बताते रहे. मालूम हो कि यह मागॆ व्यस्त और  दुकान से सजी हुई है. फिर भी  सबके आगे से झपटमारों ने  झपटमारी कर घटना को अंजाम दिया । घटना की सुचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस के थानाध्यक्ष सुदिन राम, सअनि बिनोद पाठक डीएपी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन की  देर शाम तक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ स्टेट बैंक की मधुरापुर शाखा के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार से मिलकर सीसीटीवी फुटेज  खंगालने में जुटे थे. सेवानिवृत प्रधानाचायॆ ने बताया कि दोनों  युवक की उम्र लगभग तीस होगा जो  स्टेट बैंक से निकलने के साथ ही मेरे  पीछे  पीछे  बाईक से आकर घर से महज 50 मीटर की दूरी पर मुझसे रूपया से भरा बैग झपट कर भाग गया. वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसकी अनुसंधान जारी है. जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *