नई दिल्ली: सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रयागराज के करेली इलाके से शेरू उर्फ शेरा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ मुंबई ले गई। युवक के खिलाफ मुंबई थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

जानकारी मुताबिक आरोपी शेरु उर्फ शेरा फिल्मों में काम करने का शौक रखता था। उसने इस मामले में सलमान खान के घर और अॉफिस दोनों जगह मिलने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से शेरु सलमान खान से नाराज हो गया और फिर उसने मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के 3 अधिकारी शनिवार को करेली पहुंचे और मोबाइल फोन के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरु कर दी। अधिकारियों के अचानक एेसा करने से इलाके में हड़कम्प मच गया। लगभग 3 घंटे की छापेमारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच हाथ शेरा नाम का युवक लगा। युवक को पकड़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर सीधे मुंबई के लिए रवाना हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *