नवगछिया : नवगछिया रेल पुलिस ने मंगलवार की सुबह नवगछिया स्टेशन पर चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में शराब लेकर उतरे दो कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी बंचल शाह के पुत्र भीम कुमार एवं नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी निवासी बिजल पासवान के पुत्र श्रावण कुमार शामिल है.

नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से शराब कारोबारी भारी मात्रा में शराब लेकर उतरने वाले हैं. सूचना के आधार पर ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पर पहुंचने पर जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान के दौरान जब इन दोनों युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उससे शराब बरामद किया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कुल 48 बोतल लगभग 36 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई. मौके पर पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों कारोबारियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *