नवगछिया : विहान सिंह, प्रखंड के नगरह पंचायत के वार्ड नंबर 5 में सचिव चयन की अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से करने के पश्चात नवगछिया प्रखंड पदाधिकारी कुंदन कुमार के द्वारा चार सदस्य पंचायत समिति विभाग की टीम सोमवार को नगरह पंचायत पहुंची , जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश के बाद वार्ड सभा की गई किंतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश के बाद भी वार्ड नंबर 5 के सदस्य की अनुपस्थिति दिखीं ।

वार्ड सभा पंचायती राज विभाग के वरीय पदाधिकारी श्री अफाक अंसारी के देखरेख में शुरू की गई , सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने एक स्वर में वर्तमान वार्ड सदस्य के अनुपस्थिति के पश्चात् निंदा करते हुऐ पद मुक्त करने की बात कहीं ।

वार्ड 5 के सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रंखड विकास पदाधिकारी से गुहार लगाते हुऐ कहा कि – दो वर्ष पूर्व में ही वार्ड सचिव के रूप में संतोष झा का चयन हो चुका है किंतु वार्ड सदस्य के द्वारा अब तक इसे प्रमाण रूप से नही माना गया है , जल्द सचिव का चयन पूर्ण रूप से संतोष झा के रूप में करते हुऐ सरकार की योजनाओं को जन तक पहुँचाने का कार्य करें ।

वही इस मौके पर सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार , पंचायत सचिव अनिल कुमार, ललन कुमार , शंकर झा , अशोक सिंह , राम बहादुर सिंह , व सौकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी दिखीं ।।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *