नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर शनिवार को अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया. सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक खरीक थाना क्षेत्र के कालूचक निवासी सुबोध यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची खरीक पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
Total Downloads: 192
जहां चिकित्सक द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अनुमंडल अस्पताल से रेफर कर दिए जाने के बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे घायल के परिजन जितेंद्र को इलाज के लिए बेगूसराय निकल गए. जानकारी के अनुसार युवक घर के काम से मोटरसाइकिल लेकर निकला था कि एनएच 31 पर ट्रक ने धक्का मार दिया. जिससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

