Wooden justice gavel and block with brass

नवगछिया कोर्ट में खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के सिराजपुर के राजू कुमार और उसकी प|ी शारदा देवी के बीच चल रहे दहेज प्रताड़ना के मामले में राजू ने हाइकोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। हाइकोर्ट ने 27 सितंबर की सुनवाई में सुलह या वन टाइम सेटलमेंट का आदेश दिया।

लेकिन इसके बाद शारदा ने पुलिस अफसरों को आवेदन देकर राजू पर गंभीर आरोप लगाए। राजू ने इसे बेबुनियाद बताया है। राजू के अनुसार, शारदा और उसके पूरे परिवार के लोगों ने अपनी बेटी पीहू से लगातार वीडियो और ऑडियो कॉल कर बात की। पीहू राजू के पास है।

उन्होंने बकायदा उसका एडमिशन करवाया है और पढ़ा रहे हैं। राजू ने बताया, तलाक का मामला भागलपुर फैमिली कोर्ट में भी है। इसलिए शारदा उन्हें फंसाने के लिए साजिश कर रही है। अफसरों से झूठी शिकायत कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *