नवगछिया : खरीक एवं बिहपुर प्रखंड के सीमा पर स्थित लत्तीपुर चौक से उत्तर दिशा की ओर अवस्थित जमालदीपुर में सोमवार की शाम भीषण आग लग गई।आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 15 फूस की निर्मित घर को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया। जिससे घर में रखे टीबी, अनाज,फर्नीचर, साइकिल, मवेशी का चारा समेत अन्य समान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। एवं लोगों की चीत्कार से कोहराम मच गया। वहीं जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी।
Total Downloads: 176
लोगों ने आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी।ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।जिसके बाद वहां दमकल पहुंची। घटना स्थल पर कोई भी अफसर नहीं पहुंचे थे।जिसके कारण पीड़ित परिवार में अफसरों के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त था।

आग इतनी तेजी से फैल रहा था कि कुछ देर और विलंब होने पर इलाके को अपने आगोश में समा लेती। किंतु वहां के ग्रामीणों की धैर्य व मशक्कत ने इलाके को आग की आगोश में जाते-जाते बचा लिया। अगलगी में लाखों की संपति आग के हवाले होने की बात बताई जा रही है।

