नवगछिया : नवगछिया के बालभारती विद्यालय गोशाला रोड में सोमवार को श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया. पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन पर श्री श्याम महोत्सव श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के द्वारा किया जाता हैं. नवगछिया के भक्तों का ऐसा कहना है कि ना होटल जाएंगे ना डिस्को जाएंगे नया साल बाबा तेरे दर पे मनाएंगे. इसीलिए यह कार्यक्रम हर साल 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ही मनाया जाता है. कार्यक्रम को लेकर सिलीगुड़ी से आए कलाकारों द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है.

कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूल की सजावट की गई है. इस कार्यक्रम में पंडित मुन्ना शर्मा और अमर शर्मा द्वारा मुख जजमान गौरी शंकर सर्राफ के द्वारा पूजा अर्चना कर बाबा की ज्योत जगाई गई. उसके बाद श्री गणेश वंदना के साथ प्रोग्राम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम में श्री श्याम भक्त मंडल के भक्तों द्वारा बाबा का भजन गाया गया. उसके बाद बाहर से आए हुए कलाकार मुंबई के मनोज मिश्रा, बरेली की निर्मल शर्मा, कोलकाता की पूनम सुरेखा द्वारा भजनों की गंगा बहाई गई।. नए-नए भजन सुना कर भक्तों को खुब झुमाया गया.

कार्यक्रम को लेकर खाटू वाले शयम के जयकारों से पूरा. वातावरण गुंजायमान हो रहा है. खाटू वाले श्याम के भजनों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. मोंटू चानी एंड पार्टी दिल्ली द्वारा बाबा की झांकी भी दिखाई गई. इसी बीच उनके द्वारा हवा में उड़ते हुए हनुमान जी का भी दर्शन भक्तों ने किया. जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था.

बाबा का प्रसाद एवं भंडार व्यवस्था में शिवकुमार ड़ोकानिया, शिव कुमार अग्रवाल, मनोज वर्मा, केशव शर्राफ, गोतम शर्मा, केशव शर्मा, निखिल चिरानियां, कैशव उदयपुरिया, विकास मांवडिया, उमंग वर्मा, रंजीत उदयपुरिया, सुजल वर्मा, एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अनिल केजरीवाल, उपाध्यक्ष रवि सर्राफ, पंकज सर्राफ, सचिव रुपेश कुमार, उपसचिव वरुण कुमार केजरीवाल, उमंग वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार चिरानियां, उपकोषाध्यक्ष राकेश कुमार भरतिया, प्रवक्ता अशोक केडिया आदी लगे हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu