भारतीय रेलवे ने नए साल पर देश के युवाओं को सरकारी नौकरी का पिटारा खोला है. रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के 13000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. रेलवे द्वारा आयोजित की जा रही जूनियर इंजीनियर की यह भर्ती परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2018 है.

रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जूनियर इंजीनियर के 12844 पद, जूनियर इंजीनियर(आईटी) के 29 पद, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट के 227 पदों और केमिकल एंड मेटलर्जिक असिस्टेंट के 387 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष होगी. परीक्षा के लिए बुधवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और 31 जनवरी रात 11 बजकर 59 मिनट पर रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा.

पद का नाम- पद

जूनियर इंजीनियर- 12844 पद

जूनियर इंजीनियर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)- 29 पद

डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट- 227 पद

कैमिकल एंड मेटलर्जिक असिस्टेंट- 387 पद

कुल- 13844

परीक्षा के लिए ऑफलाइन भुगतान 4 फरवरी को दोपहर एक बजे तक होगा, जबकि ऑनलाइन भुगतान 5 फरवरी को रात दस बजे बंद हो जाएगा. ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा की पहली स्टेज अप्रैल/मई 2019 के दौरान तय समय पर होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *