न किसी से ईष्या , ना किसी से कोई होड़….. मेरी अपनी मंजिलें, मेरी अपनी दौड़…
नारायणपुर के भ्रमरपुर के लाल अभिषेक शानू नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर गांव रहने वाले हैं.अभिषेक का चयन खेलों की धरती हरियाणा के जाट कॉन्फेंस हॉल(जाट भवन) में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय प्रतिभा गौरव अवॉर्ड 2019 के लिए चयन किया गया है.यह सम्मान आगामी 13 जनवरी को प्रदान किया जाएगा.इस अवॉर्ड को हासिल करने वाले अभिषेक भारत के इकलौते कॉमेंटेटर होंगे.
Total Downloads: 176
अभिषेक ने 15 वर्ष की उम्र में अन्तर्राष्ट्रीय मैच की कमेंट्री के साथ साथ फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भी कमेंट्री कर रिकॉर्ड स्थापित किया है.साथ ही वे कमेंट्री के साथ साथ मातृभाषा हिन्दी की भी खूब सेवा कर रहे हैं.अभिषेक हाल में ही टेलीविजन स्क्रीन पर भी अपना जौहर दिखाया था. कार्यक्रम के सूत्रधार कुलविंदर बेनवाल ने बताया अभिषेक जैसे प्रतिभा को सम्मानित कर देश को बल मिलता है और ऐसे युवा की जरूरत देश को है.

अभिषेक के साथ देश के 100 शख्सियत को अवार्ड मिलना है. जिसमें पद्मश्री विजय शाह, दादरी से लिम्का बुक रिकॉर्डी दिनेश शर्मा, गोल्ड मेडलिस्ट दीपक कुमार, नई दिल्ली से मॉडल श्रेया पुरवार सहित अन्य शामिल हैं.भारतीय गौरव अवार्ड 2019 सम्मानित के लिए चयन होने से भ्रमरपुर समेत नारायणपुर प्रखंड,नवगछिया अनुमंडल व भागलपुर जिले के लोग गौरवान्वित महसुस कर रहे हैं.
aदुरभाष से शानू को बधाई दे रहे हैं.पुर्व प्राचार्य मदन मोहन मिश्र, डा.दिपक मिश्रा, जिलापार्षद उषा मिश्रा, पुर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, कुमार गौरव, प्रखंड प्रमुख रिंकू यादव, सौरभ कुमार उर्फ झुन्ना झा,छोटु गोस्वामी, मंटु यादव, भारतेंदु मिश्रा, समाजसेवी निखिल चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रसुन्न कुमार उर्फ गंगा सिंह, पुर्व सिनेट सदस्य कुंदन यादव, प्रो अयूब अली,संजय राम लोहिया,डब्लू मंडल समेत अन्य ने बधाई दी.

