निजी स्तर पर हो रहा नाव का संचालन, छोटी देंगी नाव पर 56 लोग सवार होकर हो रहे नदी पार

ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत ठाकुर जी कचहरी टोला के बालू घाट समीप मारा धार यानी कोसी नदी में सालों भर पानी भरा रहता है. जहां 11 गांवों में से करीब चौदह हजार की आबादियों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए खेत खलिहान व बसावटों पर प्रतिदिन आना जाना होता है. फिर। भी यहां के लोगों को सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है.

जहां अभी लोग निजी स्तर पर नाव का संचालन कर रहे हैं. ज्ञात हो कि बुधवार को वहां एक छोटी डेंगी नाव पर करीब 56 लोग सवार थे. जिसे देख हर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जा रहे थे कि कभी भी हादसे हो सकते हैं. फिर भी लोग नाव पर सवार होने से नहीं रूक पा रहे थे. मालूम हो कि इस घाट पर 20 वर्षों में शायद ही कुछ ऐसे साल होंगे जब नाव हादसे नहीं हुए होंगे 16 वर्ष पहले बगड़ी टोला के दो लोगों की मौत, इससे पूर्व खरीक थाना क्षेत्र के डोढिया दादपुर के पांच लोगों की मौत, 2016 में स्थानीय निवासी सुमन कुमार व उसकी दादी की मौत एवं 2017 में वकील सिंह के पुत्री की मौत भी नाव हादसे में हीं इस नदी को पार करने के दौरान हो चुकी है.

यहां के ग्रामीणों ने सरकारी सहायता की मांग स्थानीय प्रशासन से कर रहे हैं. 2 वर्ष पूर्व भी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी यहां पीपा पुल देने का आश्वासन दिया था. जिसकी प्रक्रिया अब तक लंबित पड़ी हुई है उक्त बातों को लेकर नवगछिया सीओ विद्यानंद ने बताया कि- हम लोगों की तरफ से सिर्फ सावन भादो महीने में ही नाविक को परमिट दी जाती है. इस बार वहां के लोग इस संबंध में किसी भी प्रकार के सहायता की मांग हम लोगों से नहीं किया है. मांग करने के बाद हर संभव उनकी मदद की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *