अमरपुर गांव के पास 14 नंबर सड़क पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बमबम जायसवाल से 60 हजार रुपए लूट लिया। पुलिस हकीकात में जुटी है।
Total Downloads: 176
अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी भी की। एसपी निधी रानी कहा कि लूट की सूचना मिली है, पुलिस तहकीकात कर रही है। लूट का शिकार कर्मचारी गांव-गांव घूमकर समूहों से रुपए का कलेक्शनन करता है।

शुक्रवार को गौरीपुर गांव में किसी रीना देवी के दरवाजे पर बैठकर कलेक्श के बाद वहां से बिहपुर की तरफ निकला। बीच रास्ते में ही अमरपुर गांव के पास लाल रंग बाइक से दो अपराधियों ने ओवरटेक किया और रोक लिया। दोनों ने कट्टा सटा दिया और बोले कि पास में रखी रकम दे दो वरना गोली मार देंगे।

