आतंकी घटना की आशंका में एकबार फिर रेल पुलिस को अलर्ट जारी हुआ है। खुफिया सूचना है कि हरकत-उल-हर्व-ए-इस्लाम नामक आतंकी संगठन रेलवे को निशाना बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। अलर्ट आने के बाद जमालपुर रेल एसपी के निर्देश पर भागलपुर सहित रेलखंड के बड़े स्टेशनों पर सघन जांच की जा रही है।

मंगलवार को भागलपुर स्टेशन पर खोजी कुत्ते के साथ आरपीएसएफ और जीआरपी के जवानों ने हर संदिग्ध सामानों और स्थलों की जांच की। बताया गया कि हरकत-उल-हर्व-ए-इस्लाम नामक संगठन के दस सदस्यों की गिरफ्तारी 26 दिसंबर को हुई है। खुफिया विभाग को यह इनपुट है कि इस गिरफ्तारी के विरोध में किसी भीड़भाड़ वाली जगह को संगठन के लोग निशाना बना सकते हैं। इनमें बड़े रेलवे स्टेशन भी शामिल हो सकते हैं।

जमालपुर रेल एसपी आमिर जावेद ने सभी रेल थानाध्यक्षों को आरपीएफ के साथ चौकस रहने को कहा है। रेल पुलिस स्टेशन पर काम करनेवाले लोग, टैक्सी चालक, वेंडर आदि से भी इस मामले में सहयोग ले रही है। इन्हें संदिग्ध लोगों और सामानों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी हर संभव जगह पर नजर रखी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *