भागलपुर: उच्चतर माध्यमिक स्कूलों ने आसन्न इंटर की प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा इस बार 15 से 25 जनवरी तक सभी होम केंद्रों पर होगी। जिसमें 45 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Total Downloads: 176
जिला स्कूल इंटरमीडिएट शाखा के प्रभारी डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि अब तक हमलोगों को दूसरे स्कूलों के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा लेने की कोई सूचना शिक्षा विभाग से नहीं मिली है। अपने छात्रों की परीक्षा लेने की हर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 11-12 जनवरी को बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र वितरित किया जाएगा।

मारवाड़ी पाठशाला के प्राचार्य डॉ. आरएस राय ने बताया कि यहां भी प्रायोगिक परीक्षा के लिए लैब को अपडेट कर लिया गया है। प्रवेश पत्र डाउन लोड करने की प्रक्रिया चल रही है। कमोवेश यही स्थिति अन्य इंटर विद्यालयों की भी है। बता दें कि इंटर की सैद्धांतिक परीक्षा छह फरवरी से 16 फरवरी होनी है। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

