लखीसराय में किउल नदी के किनारे झाड़ी से मंगलवार की रात पुलिस ने एक युवती का अर्द्धनग्न शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद युवती की हत्या कर दी गई। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान हैं।

तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव के समीप किउल नदी के किनारे झाड़ी से बरामद युवती के शव की शिनाख्त बुधवार शाम तक नहीं हो सकी थी।पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा। पहचान के लिए शव 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। मृत युवती की उम्र करीब 17 वर्ष होगी। तेतरहाट थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

बुधवार को सदर अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस का दावा है कि तीन से चार की संख्या में युवकों ने दुष्कर्म और हत्या की घटना को अंजाम दिया होगा। दुष्कर्म का विरोध करने पर मारपीट भी की गई। शव को छुपाने के उद्देश्य से झाड़ी में फेंक दिया।

लखीसराय के एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि अपराधियों ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर युवती की हत्या की घटना को अंजाम दिया होगा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *