खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के गोटखरीक में मंगलवार की शाम विवेका रजक की पंद्रह वर्षीय बेटी राजनंदनी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में गुरुवार को जख्मी लड़की की माँ करुणा देवी के फर्द बयान के आधार पर खरीक थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गौरतलब हो कि गोटखरीक का कुख्यात अपराधी सोनी राजपाल ने लड़की को उस समय जान मारने की नीयत से गोली मार दी जब लड़की घर से बारी की ओर जा रही थी.
Total Downloads: 172
घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति बन गयी थी. अपराधी गोली मारकर फरार हो गया. अपराधी के भय से परिजनों ने लड़की को लेकर नारायणपुर चला गया. भवानीपुर पुलिस ने जख्मी लड़की और उसके परिजनों का फर्द बयान किया. गुरुवार को लड़की की माँ करुणा देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फर्द बयान के आधार पर गुरुवार को ख़रीक पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है.

मालूम हों की कुख्यात अपराधी सोनी राजपाल का अपराधिक इतिहास रहा है. बीते साल कुख्यात सोनी राजपाल ने ध्रुवगंज के हार्डवेयर सीमेंट व्यवसायी आलोक कुमर से रंगदारी की मांग की थी. लोगों को जान से मारने की नीयत से गोली फायर करने समेत कई मामले में आरोपित रहा. कुख्यात सोनी राजपाल के खौंफ से गोटखरीक में लोग कुछ भी बोलने की हिम्मत नही कर पाते. जख्मी लड़की के परिजन अपराधी के दहशत से गाँव छोड़कर चला गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

