जोगसर स्थित चंडीप्रसाद लेन में बुधवार देर रात सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि संजय कुमार सिन्हा के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। नगर पुलिस उपाधीक्षक राजवंश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस ने छापेमारी की।

छापेमारी में पता चला कि किराये पर मकान लेकर बाप-बेटा सेक्स रेकैट का धंधा चला रहे हैं। अनिल उर्फ बबलू साह सेक्स रैकेट का मुख्य संचालक है। मकान से अनिल उर्फ बबलू साह, उसका पुत्र सोनू कुमार और बबरगंज ओपी क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी विवेक कुमार, दो महिला व एक युवती को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि एक युवती व तीनों पुरुष शराब के नशे में थे।

नारायण दास लेन निवासी अनिल साह उर्फ बबलू साह सैक्स रैकेट के मामले में फरार चल रहा था। दोनों महिला स्थानीय है। एक अलीगंज व एक पचरूखी की है। वहीं युवती साउथ दिल्ली की खिरजाबाद की है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल के साउथ परगना के गढ़िया में रहती है।

पुलिस को मकान में एक डायरी भी मिली है, जिसमें दलाल व ग्राहकों के मोबाइल नंबर अंकित है। छापेमारी टीम में इशाकचक थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद यादव, तिलकामांझी थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी, महिला थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा, जोगसर ओपी प्रभारी राजनंदन कुमार शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *