नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि अनुमंडल कार्यालय 8:30 बजे झंडोत्तोलन होगा. जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 9:30 बजे, अनुमंडल कारा में 9:40 बजे, बाजार समिति में 9:50 बजे, पुलिस लाइन में 10 बजे, आदर्श थाना नवगछिया में 10:15 बजे, महिला थाना नवगछिया में 10:18 बजे, एससी एसटी थाना नवगछिया में 10:20 बजे, अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में 10:25 बजे, गोपाल गौशाला नवगछिया में 10:30 बजे एवं नगर पंचायत नवगछिया में 11 बजे झंडोत्तोलन होगा.
Total Downloads: 176
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन के बाद झांकी निकाली जाएगी. इसके लिए 22 जनवरी से 24 जनवरी तक कराया जाएगा. उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत किया जाएगा. झांकी नगर पंचायत नवगछिया, बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वारा निकाला जाएगा. पैरेड के दौरान एंबुलेंस और चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति निर्देश दिया गया.

वहीं 26 जनवरी को मकंदपुर चौक से नवगछिया बाजार जाने वाली सड़क में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. इसके लिए नवगछिया टाउन थाना अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए है. बैठक में डीसीएलआर परमानंद साह, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर, नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ एके सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.

