नवगछिया : बिहपुर, दयालपुर के एमसीए का छात्र संदीप कुमार 11 जनवरी से लापता है। वह आनंद बिहार दिल्ली से भागलपुर आने के लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस पर चढ़ा था। अब तक न घर पहुंचा और ना ही उसकी कोई खबर है।

अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन

संदीप के भाई दीपक और मड़वा निवासी मामा सिंटू ने बताया कि इस बारे में पटना व भागलपुर रेल पुलिस को जानकारी दी गई है। संदीप ने अंतिम बार 11 जनवरी की रात 12 बजे ट्रेन से ही मुगलसराय के आसपास से घर पर फोनकर अपनी बहन से बात की थी। 12 जनवरी को विक्रमशिला ट्रेन भागलपुर पहुंची। लेकिन संदीप घर नहीं पहुंचा। अनहोनी की आशंका से परिजन सहमे हैं।

दिल्ली के गुरुगोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ संस्थान में कर रहा था पढ़ाई

संदीप दिल्ली के गुरुगोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ संस्थान में एमसीए की पढ़ाई कर रहा था। मकर संक्रांति पर घर आ रहा था। उसके पास बैग में लैपटाप, मोबाइल समेत अन्य सामान भी थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *