नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमा गॉव के वार्ड संख्या 09 में शुक्रवार की देर रात्री अरविन्द चौधरी के फुस के बने रसोईघर में आग लगने से घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया.साथ ही घर में बंधी एक बकरी जलकर मर गई तथा 20 क्विंटल जलावन बर्तन, खिड़की, किवाड़, खटोली, एक आम का पेड़ सहित सारा सामान जलकर राख हो गया.

आग लगते बंधी बकरी के चिल्लाने की आवाज से घर में सोए अरविन्द चौधरी की पत्नी किरण देवी एवं पुत्र मारुति कुमार ही मौजूद थे.ठंड के कारण देर से जगने के कारण ऑखों के सामने घर को जलते मुकदर्शक बने रहे. पीड़ीअरविन्द चौधरी पानीपत में मजदूरी करते हैं. आसपास के लोग सर्द रात होने के कारण कोई ग्रामीण भी नही जगे एवं आग चापाकल के चारोतरफ फूस में फैल चुका था

अरविंद चौधरी की पत्नी किरण देवी ने बताया की आग से लगभग बीस हजार रुपये की क्षति हुई है.वही पंचायत के सरपंच संजय सहनी एवं वार्ड सदस्य मुकेश कुमार ने सीओ रामजपी पासवान से दुरभाष से संपर्क कर पीड़ित परिवार को मुआवजे देने की मांग की है. वही मामले को लेकर किरण देवी ने भवानीपुर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आग लगाने का आवेदन दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *