भागलपुर। शराब को लेकर एक लड़की ने मिसाल कायम की है। शराब पीकर आए बारातियों के साथ दूल्हे को इस लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है गुरुवार को सिपाही उदय सिंह की बारात सुल्तानगंज के अकबरपुर में आई थी। दुल्हन ने खुद पुलिस को कॉल करके बुलाया। पुलिस दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इसके बाद बारात भी वापस लौट गई। बता दें, दूल्हा पुलिस का जवान है।

बाराती और घराती में हुई मारपीट

दुल्हन के मुताबिक, दूल्हा उदय रजक सहित अन्य युवक शराब के नशे में थे। जब बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर बाराती और घराती पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें लड़के के मामा, नाना और पिता राजकिशोर घायल हो गए। जैसेतैशे मामला शांत हुआ और बात जयमाल तक पहुंच गई। स्टेज पर भी दूल्हे के मुंह और शरीर से शराब की बदबू आ रही थी। उसके दोस्त भी स्टेज पर इधर-उधर गिर रहे थे। मैंने सोचा- अगर अभी कुछ नहीं किया तो जिंदगीभर पछताना पड़ेगा। मैंने किसी को कुछ नहीं बताया और धीरे से पुलिस को फोन लगाकर सारी बात बताई। नशे में धुत अन्य बाराती पुलिस के आने से पहले भाग चुके थे।

शराबी से शादी करने की बजाय कुंवारी रहना अच्छा

दुल्हन अनुषा ने बताया, जो लड़का शराब पीने का आदी है और अपनी शादी में भी शराब पीकर मारपीट कर सकता है, उसके साथ मेरा भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा। शराबी के साथ शादी करने से बेहतर कुंवारी रहना है। यही सोचकर मैंने शादी से इनकार करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। जब एक पुलिस का जवान ही शराब पीने का आदि है तो पब्लिक को ऐसा करने से कैसे रोक सकता है।

लॉकअप में बंद होते ही हुआ गलती का अहसास

दूल्हा उदय रजक और उसके पिता राजकिशोर थाने में बंद है। थाने में बंद दूल्हे का नशा पूरी तरह से उतरने पर वो थानेदार से कहने लगा कि हमसे गलती हो गई। वह खुद को बिहार पुलिस का हवाला देते हुए छोड़ देने की गुहार लगाने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के मुताबिक, उदय बिहार पुलिस का जवान है और नालंदा जिले में पोस्टेड है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *