नवगछिया : नवगछिया गजाधर भगत महाविद्यालय में सोमवार को बीसीए विभाग में ट्री गोट के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में ट्री गोट कंपनी के निदेशक संदीप जयसवाल, इंजीनियर राजा अशरफ ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को एंड्राइड ऐप्स के बारे में जानकारी दी. कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को एंड्राइड ऐप्स कैसे बनाया जाता है इसकी जानकारी भी दी गई. ट्री गोट कंपनी के निदेशक संदीप जयसवाल ने बताया कि छात्र सॉफ्टवेयर कंपनी में अपने कैरियर को डिवेलप कर सकते हैं.

एंड्राइड का मार्केट में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्रीज में क्या स्कोप है. इसकी भी जानकारी उन्होंने दी. उन्होंने बताया कि अभी सबसे ज्यादा जॉब प्राप्त करने वाला क्षेत्र एंड्राइड डेवलपमेंट का है. एक एंड्रॉयड डेवलपर को दूसरे प्रोफेशन के कंपैरिजन में तेजी से जॉब मिल रही है. इस क्षेत्र में नए डेवलपर को स्टार्टिंग सैलेरी 25 से 30 हजार से शुरू होती है.

कार्यशाला के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को लाइव एप्लीकेशन बना कर भी दिखाया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नवगछिया में भी ट्री गोट कंपनी के ब्रांच को खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि नवगछिया में यह ब्रांच खुलती है तो यहां के छात्र छात्राओं को इसका भरपूर लाभ मिलेगा. कार्यक्रम के मौके पर गजाधर भगत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *