नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया “जागृति” शाखा के तत्वाधान में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 35 वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के गौरवपूर्ण 35 वें स्थापना दिवस पर 23 जनवरी को नवगछिया महिला जागृति शाखा के द्वारा किड्स प्ले स्कूल में बच्चों के साथ मिलकर कैंडल जलाकर और केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान मंच गीत गाते हुए, खुशियां बांटते हुए बच्चों के बीच टॉफी और बिस्कुट का वितरण किया गया.

जिसमें पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सह निवर्तमान राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र वर्मा, प्रांतीय सहायक मंत्री वरुण केजरीवाल (मंडल ख), युवा मंच के सचिव चेतन मुनका, नवगछिया जागृति शाखा अध्यक्ष कंचन खेमका, किड्स प्ले स्कूल की प्रिंसिपल शिखा कनोडिया, डायेरक्टर संतोष कानोडिया एवं “जागृती” मंच की सभी सदस्य शामिल थी.

इस आयोजन में सर्वप्रथम पूर्व प्रांतीय अधिकारी बीना सर्राफ ने आए हुए सभी अतिथियों का मंच की ओर से स्वागत किया. तद्पश्चात पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा ने अखिल भारतीय मंच के स्थापना काल से लेकर अभी तक कि मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कहा कि आप सभी महिला सदस्यों में मंच के प्रति जो लगाव व इच्छा शक्ति है वह काबिले तारीफ है. इसलिए समाज के प्रति आपकी जबाबदेही ओर अधिक बढ़ जाती है. इसलिए आप सभी सदस्यों को ओर अत्यधिक मेहनत करते हुए मंच की आन-बान और शान को बढ़ाना है.

आज मंच स्थापना दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत नवगछिया “जागृति” शाखा अध्यक्ष कंचन खेमका ने स्वच्छता अभियान के तहत कार डस्टबिन इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक किया तथा डॉ सोमेन झा, डॉ वीणा गुप्ता, डॉक्टर संदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रीति देवी, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा और अन्य लोगों के बीच कार डस्टबिन का वितरण भी किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखाध्यक्ष कंचन खेमका, निवर्तमान अध्यक्ष बबीता वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बीना सर्राफ, रश्मि सर्राफ, पूजा रुंगटा, रितु चिरानियां और नीतू आदि भी चिरानियां शामिल थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *