नवगछिया : गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के द्वारा सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे 26 जनवरी को किया जाएगा.

मैच एक बजे से नवगछिया जूनियर एकादश एवं पूर्व क्रिकेटर के बीच खेला जाएगा. मैच को सफल बनाने के लिए बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के पंकज कुमार भारती, घनश्याम प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, राजेश साह, रंजीत, विवेकानन्द, धर्मेन्द्र कुमार , संतोष साह एवं खेल संघ के घनश्याम प्रसाद अनुराग कुमार, शिकारी कुमार अशोक सिंह, अखिलेश पाण्डेय आदि लगे हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *