File Photo

नारायणपुर – नवगछिया पुलिस जिला व खगड़िया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पसराहा थाना अंतर्गत राजमार्ग 31बगुलवा ढाला के पास शक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे ट्रक एवं दूध लदी टैंकर के आमने सामने टक्कर होने से टैंकर चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया.स्थानीय लोगों की सुचना पर मौके पर पहुंचे पसराहा थाना के सअनि सुरेंद्र महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी चालक को ईलाज के लिये सदर अस्पताल खगड़िया भेजा.

अस्पताल के डाक्टर के अनुसार जख्मी चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.पसराहा पुलिस के अनुसार घायल की पहचान खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया निवासी विष्णुदेव यादव के पुत्र रामविनय यादव के रुप में हुई है.सुत्रों के अनुसार खगड़िया की और से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक एवं भागलपुर से आ रही बीएमसी दुध लदी टैंकर में जोरदार आमने सामने टक्कर हो गई.

File Photo

जिससे दूध टैंकर पुरी तरह क्षति ग्रस्त हुई व टैंकर चालक स्टेयरिंग में फंस गया था.जिसे पुलिस ने लोगों के सहयोग से बाहर निकाल कर ईलाज के लिये भेजा. पसराहा थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायल को ईलाज में भेजकर दोनों वाहन को जप्त कर लिया गया है.जबकि ट्रक चालक चकमा देकर भागने में कामयाब रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *