पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है। यहां अवैध टिकट बरामद किए गए हैं। टिकट इंडियन रेलवे के हैं। रविवार को आरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। आरपीएफ ने गुप्त सूचना पर पटना जंक्शन स्थित पूजा टूर एंड ट्रेवल्स में छापेमारी की है। फर्जी टिकट का मूल्य करीब एक करोड़ के ऊपर बताया जा रहा है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Total Downloads: 176
आरपीएफ के अधिकाररियों ने बताया कि गिरफ्तार लोग फर्जी आइडी बनाकर टिकट रिजर्वेशन करते थे। ताकि होली के समय कालाबाजारी की जा सके। बताया जाता है कि पूजा टूर एंड ट्रैवेल्स पटना जंक्शन की भीड़ भरी दुकानों में से एक है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक कराने आते हैं। आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां फर्जी टिकट बेचे जा रहे हैं।

इसी के आधार पर छापेमारी की गई। बताया जाता है कि ये लोग फर्जी आइडी बनाकर टिकट रिजर्वेशन करते थे ताकि होली के समय कालाबाजारी किया जा सके। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और इसके तार और कई शहरों से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

