नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित सभी परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक एवं नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर शामिल हुए. बैठक में नवगछिया में इंटर की परीक्षा के लिए बनाए गए सभी पांचो परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया मौके पर एसडीओ ने केंद्राधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.

एसडीओ ने कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो इसकी सारी जवाबदेही के केंद्राधीक्षक की है. परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेंगे. परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए परीक्षा केंद्र पर महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर दो स्टैटिक दंडाधिकारी, एक वरीय स्टैटिक दंडाधिकारी एवं तीन महिला पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी लगाए गए हैं एवं वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है. एसडीओ ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर धारा 144 लागू किया गया है. परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी नहीं ले जाएंगे मोबाइल पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध परीक्षा अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी अनिवार्य रूप से सात बजे तक पहुंच जाएंगे. उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक को एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को बैठने का निर्देश दिया है. वही एसडीओ ने कहा कि परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर निगरानी होगी. परीक्षा के दौरान नकल करते पकरे जाने पर उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *