नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच काढ़ागोला स्टेशन सेआगे गेट संख्या 4 ए के पास डाउन लाइन रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव नवगछिया जीआरपी पुलिस ने बरामद किया है. युवक की मौत अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से होने की बात कही जा रही.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 312
नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर नवगछिया जीआरपी थाना लाया है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस सबके शिनाख्त के लिए प्रयासरत है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

