नवगछिया : विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा को लेकर बारिश के बाबजूद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ. शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच भक्तों ने माता की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए पूजा पंडाल को अंतिम रूप दे दिया. देर रात में भक्तों ने माता की प्रतिमा को पूजा पंडाल में स्थापित भी कर दिया. रविवार को विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना पूरी नियम निष्ठा के साथ होगी. रंगरा के भवानीपुर गांव स्थित सरस्वती मंदिर में भी माता की पूजा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. देर रात माता के मंदिर में माता की प्रतिमा को भक्तों द्वारा स्थापित कर दिया गया. पूजा को लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य मेले के साथ साथ दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी आयोजन समिति के द्वारा किया गया है. दंगल प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के पहलवान के आलेवे दूसरे राज्य से भी पहलवान भाग लेंगे और कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे.

,, सरस्वती पूजा को लेकर 105 स्थानों पर दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त

सरस्वती पूजा को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 105 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. सरस्वती पूजा को लेकर नवगछिया थाना क्षेत्र में 12, परबत्ता थाना क्षेत्र में 8, ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में 10, गोपालपुर थाना क्षेत्र में 13, रंगरा ओपी क्षेत्र में 9, बिहपुर थाना क्षेत्र में 13, झंडापुर ओपी क्षेत्र में 8, भवानीपुर ओपी क्षेत्र में 13, खरीक थाना क्षेत्र में 8, नदी थाना क्षेत्र में 6 एवं इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में 4 स्थान पर पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि पूजा को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. पूजा के दौरान विधि व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पूजा को लेकर नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता को बनाया गया. नियंत्रण कक्ष 13 फरवरी तक 24 घंटे तक चालू रहेगा. एसडीओ ने लोगों से अपील की है कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार किया हुआ या दुर्घटना होने पर संबंधित पदाधिकारी को सूचना देंगे साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *