बिहपुर: प्रखंड के झंडापुर वार्ड नौ के नंदलाल शर्मा की पुत्री की गुंजन कुमारी व पूर्णिया जिले के हरदा, नयाटोला वार्ड तीन निवासी कुंदन गुप्ता के पुत्र सुमित कुमार का रविवार की रात झंडापुर पश्चिम ग्राम कचहरी की सरपंच रेणू देवी ने ग्रामीण बुद्धिजीवियों के साथ पहल कर प्रखंड के मड़वा के बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में विवाह संपन्न कराया।

इससे पूर्व ग्राम कचहरी ने दोनो प्रेमी जोडे़के परिजनों से बात कर बताया कि दोनो बालिग है और शादी न होने पर दोनो अपनी अपनी जान देने की धमकी दे रहे है। इस पर दोनों प्रेमी युगल के परिवार के लोग भी शादी के लिए न सिर्फ राजी हुए।बल्कि शादी में खुशी खुशी शामिल भी हुए।दोनो के उम्र के बारे में दोनोे के आधार कार्ड से बालिग होने की पुश्टि हो जाने के बाद पंच-सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्श ब्रजेश चैधरी,पूर्व सरपंच कैलाश यादव, नरेश सिंह निशाद, कमलकिशोर शर्मा, सदानंद सिंह,शंभु शर्मा,पंसस प्रतिनिधि अशोक सिंह व आनंदी शर्मा आदि अन्य बुद्धिजीवियों ने दोनों को प्यार में पागल होकर जान देने से रोका व दोनो के परिवार को इस बात की जानकारी देकर दोनों को विवाह बंधन में बांधकर एक करने के लिए पहल किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *