खरीक – नवगछिया थाना क्षेत्र के टोलप्लाजा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने गुरुवार को खरीक प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित ग्रामीण आवास सहायक प्रभाष कुमार और तेतरी के ठेकेदार प्रभात कुमार के साथ जमकर मारपीट करने और छिनतई करने करने का घटना प्रकाश में आया है.

मालूम हो कि खरीक प्रखंड के चोरहर पंचायत का ग्रामीण आवास सहायक गुरुवार को ऑफिस का काम कर वापस घर सिंघिया मकनपुर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग31 चौक पर खड़ा था.उसी समय तेतरी का ठेकेदार प्रभात कुमार के मोटरसाइकिल का लिफ्ट लिया.आवास सहायक मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था.टोल प्लाजा के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने प्रभात की खोज करते हुए जान मारने की नीयत से मारपीट करना शुरू कर दिया.

जब ग्रामीण आवास सहायक ने अपना नाम प्रभाष बताया तो उसे छोड़ कर ठेकेदार प्रभात की पिटाई करना शुरू कर दियाऔर मारकर अधमरा कर दिया.मौका पाकर आवास सहायक भागकर जान बचाने में सफल रहा.शुक्रवार को आवास सहायक ने अपनी आपबीती खरीक बीडीओ सुधीर कुमार को बताया.बीडीओ ने सहायक को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.खरीक थाना ध्यक्ष दुबे देव गुरु ने बताया कि किस क्षेत्र में घटना घटित हुई है इस बात की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *