नयी दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है और वह यह मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी करके होली का तोहफा दे दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई क्षतिपूर्ति में तीन फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी, 2019 से लागू माना जायेगा. इससे केन्द्र सरकार के 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया. इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 12 फीसदी हो जायेगा. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है. इस समय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नौ फीसदी है.

उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ भत्ता एक जनवरी, 2019 से लागू होगा. महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्र सरकार के 48.41 लाख कर्मचारियों और 62.03 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. महंगाई भत्ते की यह वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप है. भत्ते में स्वीकार्य फार्मूले के अनुरूप वृद्धि हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *