पुलवामा में आतंकी हमले के बाद खुफिया विभाग अलर्ट है। अररिया जिले के जोगबनी के पास भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल जोगबनी खुली सीमा क्षेत्र में एसएसबी 56वीं बटालियन ने अपनी सारी ताकत लगा दी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दरअसल आईसी 814 कंधार विमान अपहरण और नेपाल में बढ़ती चीनी दस्तक के बाद इस बोर्डर की सवेदनशीलता बढ़ गयी है। सारी रात बोर्डर पर जांच और पहरेदारी हो रही है। एसएसबी का कहना है कि अलर्ट और इस बोर्डर की संवेदनशीलता के कारण ऐसा ऊपर से आदेश है। हिन्दुस्तान ने रविवार की देर रात करीब एक बजे जब जोगबनी बोर्डर का जायजा लिया तो बोर्डर पर मुस्तैद एसएसबी के एएसआई श्याम गोठीयाल ने बताया कि आतंकी घटना का मास्टरमाइंड मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए कंधान विमान के अपहर्ता के इसी बोर्डर होकर गुजरने की अफवाह के बाद यह बोर्डर अतिसंवेदनशील हो गया जिसके बाद से ही सख्त पहरेदारी का आदेश है।

जानकारों की मानें तो पाकिस्तानी आतंकी अजहर मसूद को छुड़ाने के लिए आईसी 814 विमान का अपहरण कर विमान को कंधार ले जाने के दौरान अपहर्ताओं के इसी बोर्डर के इस्तेमाल की अफवाह और नेपाल में चरम पर चीनी हलचल के बाद बोर्डर की संवेदनशीलता को लेकर यहां खुफिया विभाग की हमेशा से सख्त नजर रही है।

इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपी षडयंत्रकारी को भी इसी बोर्डर पर पकड़ा गया था:
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपी षडयंत्रकारी डीआईजी सिमरनजीत सिंह मान को भी इसी बोर्डर पर पकड़ा गया था जिसे लंबे समय तक भागलपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। ताजा आतंकी घटना को लेकर भी ऐसे बोर्डर पर गृह मंत्रालय द्वारा सजग और सख्त पहरेदारी के निर्देश हैं। यही वजह है कि जोगबनी बोर्डर स्थित नो मेंस लैंड में एसएसबी के जवान अत्याधुनिक हथियार लैस रहते हैं। खास बात यह कि इस बोर्डर पर दिन रात अवागमन होते रहता है जिसकी सघन जांच की जा रही है।

क्या कहते हैं सेनानायक
इस संबंध में एसएसबी के सेनानायक मुकेश त्यागी ने बताया कि जोगबनी सीमा कई मामलों को लेकर अतिसंवेदनशील है जिसके कारण तथा मुख्यालय से मिले निर्देश को लेकर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। दिन रात चौकसी बरती जा रही है तथा सरप्राईज चेकिंग चलायी जा रही है।

फोटो संख्या 01: जोगबनी बोर्डर स्थित नो मेंस लैंड पर चौकसी बरतते एसएसबी के जवान
फोटो संख्या 02: रात में जोगबनी बोर्डर पर लेागों की सघन जांच करते एसएसबी के जवान

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet