भागलपुर : अपनी नाबालिग बहन को पढ़ाई कराने के बहाने दिल्ली लाकर एक भाई ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपने भाई की हैवानियत से परेशान होकर पीड़िता ने खुद ही थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता भागलपुर की रहने वाली है। उसका भाई दिल्ली में रहकर काम करता है। करीब तीन साल पहले उसका भाई अपने गांव गया और अपनी बहन को स्कूल में पढ़ाई करवाने के लिए दिल्ली लेकर आ गया। दिल्ली लाने के बाद आरोपी ने उसका एक सरकारी स्कूल में दाखिला करवा दिया। पीड़िता कक्षा आठ में पढ़ाई कर रही है। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मामा ने किया भांजी से रेप, मां-बाप की मौत के बाद पड़ोसी ने लिया था गोद

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे लड़की डर गई और उसने आपबीती किसी को नहीं बताई। इससे आरोपी का हौसला और बढ़ गया और वह बेखौफ होकर लगातार अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने लगा।

अपने भाई की हरकत से परेशान बहन ने 18 फरवरी को खुद द्वारका सेक्टर-23 थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़िता के बयान लेकर पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया

गत वर्ष सितंबर में बहन गर्भवती हो गई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। इससे परेशान बहन ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। आरोपी ने अपने घर के पास की एक सोसायटी में उसकी घरेलू साहयिका के रूप में नौकरी लगवा दी। लेकिन आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना बंद नहीं किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *