नवगछिया: आगामी 24 फरवरी के रक्तदान उत्सव के आयोजन को लेकर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित किया गया जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। संयोजक श्रीधर कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा यह चौथा रक्तदान शिविर जो बाल भारती (पोस्ट ऑफिस रोड)में 24 फरवरी दिन रविवार को लगने जा रही है।

संस्था के मार्गदर्शक स्मृतिशेष रामवतार प्रसाद सर्राफ जी को श्रद्धांजलि के रूप में और हाल के दिनों में पुलवामा शहीद को भी श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने कहा कि सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित इस शिविर में भागलपुर जिले से रक्तवीर महिला,पुरुष बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली साल रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्तदान हुआ था इस बार अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए लोगों के बीच प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है।

सबसे खुशी की बात ये है कि इस बार सौ से भी ज्यादा डोनर पहली बार इस रक्तदान उत्सव में अपना रक्त दान करेंगे । रक्त दान उत्सव के कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्यों के द्वारा सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *