DJH âñçÇU¸â ·¢¤Âæ©U¢ÇU ×ð´ÂýŠææÙ×¢˜æè ÙÚUð‹Îý ׿ðÎè Áè ·ð¤ âèŠææ â¢ßæÎ ×ð´ ÕñÆð ×çãUÜæ ׿ð¿æü ·¤è ·¤æØü·¤Ìæü

भागलपुर : भाजपा का ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का सैंडिस कंपाउंड में कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना और देखा, लेकिन लिंक नहीं मिलने के कारण सीधा संवाद नहीं हो सका। इस कार्यक्रम में मदारगंज से शहीद रतन कुमार ठाकुर के पिता राम निरंजन ठाकुर भी आए थे। पहले से यह तय था कि बिहार के भागलपुर में पीएम स्थानीय कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। आइटी सेल के कर्मी लिंक जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

Whatsapp group Join

कहा गया कि झारखंड के जमशेदपुर के बाद भागलपुर से ही संवाद होना था। पीएम मोदी पहली बार 12.35 में कनेक्ट हुए, फिर लाइन कट गई। 12.45 बजे फिर वे जुड़े। पीएम ने अपने संवाद में कार्यकर्ताओं का खूब मनोबल बढ़ाया। कहा कि आने वाला समय आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला है। मोदी ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। भागलपुर के लोगों ने करीब एक घंटे तक संवाद सुना और देखा।

संवाद कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं ने शहीद के पिता का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा पीएम मोदी से मिलने की थी। इसलिए वे यहां आए। ठाकुर ने कहा कि उन्हें बेटे के खोने से जितना गम है उससे अधिक खुशी इस बात पर हुई कि सेना के जवानों ने आतंकवादियों को मार गिराया है। मौके पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, महिला मोर्चा की लीना सिन्हा, श्वेता सिंह, डॉ. प्रीति शेखर, संतोष कुमार, दीपक सिंह, डॉ. विनय गुप्ता, प्रदीप जैन, हरिवंशमणि सिंह, रोशन सिंह, इंजीनियर शैलेंद्र, विपिन कुमार आदि थे।

पीएम से बात नहीं कर सकने का मलाल

पीएम मोदी से सीधा संवाद करने के लिए भागलपुर से सबौर मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह का चयन किया गया था। दिल्ली भाजपा कार्यालय से अमित कुमार सिन्हा ने फोन कर सूचना भी दी थी। सिंह ने कहा कि उनका सवाल आतंकी हमले से ही संबंधित था। कनेक्ट नहीं होने के कारण सवाल नहीं पूछा जा सका। कहा कि बात नहीं होने का अफसोस है। यह अच्छा मौका था।

अभिनंदन की रिहाई कूटनीतिक जीत

भारतीय वायुसेना के जवान पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का फैसला कर पाकिस्तान ने समझदारी दिखाई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पायलट अभिनंदन की रिहाई भारत की कूटनीतिक जीत है। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय वायु सीमा में दखल की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने जांबाज़ी दिखाते हुए उसे रोका और इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन का मिग 21 क्रैश हुआ और वो पाकिस्तानी सेना के कब्जे में आ गए। हुसैन ने कहा भारत सरकार और भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त लड़ाई शुरु की है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब भी पाकिस्तान नहीं संभला तो भारतीय वायुसेना पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ाने के लिए तैयार है। उधर, भाजपा नेता अर्जित चौबे, देव कुमार पांडेय और अरुण सिंह ने कहा है कि अभिनंदन की रिहाई कूटनीति का परिणाम है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *