नवगछिया:  देवों के देव महादेव की महाशिवरात्रि महापर्व अवसर पर नवगछिया में भव्य शिव बारात सोमवार को निकाली जाएगी. महाशिवरात्रि को लेकर सारी तैयारी महाशिवरात्रि कमिटी के द्वारा पूरी कर ली गई है. नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति महादेव मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ निकाली जाएगी.

महाशिवरात्रि कमिटी के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर कमिटी की विशेष तैयारी है. जिसमे विभिन्न जगहों से डीजे मंगवाए गए हैं जो युवाओं को पूरे जोश और मस्ती में सराबोर रखेगा साथ ही झांकियों में मोर मोरनी के मनमोहक नृत्य, भूत प्रेत के नाच, घोड़े और उसपर सवार ध्वजारोही, भगवान की भांति भांति की झाँकी मनभावन होगी. महाशिवरात्रि कमिटी के महासचिव मौसम बाबा ने बताया कि इस बार की शिव बारात नवगछिया में ऐसी निकलेगी जो पहले कभी किसी ने नही देखी होगी.

File Photo

इसबार भक्तों का सैलाब ऐसा उमड़ेगा जो देखते ही बनेगा. सचिव किशन साह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि चार मार्च दिन सोमवार की सुबह मंदिर में रूद्राभिषेक एवं संध्या पांच बजे जगतपति नाथ महादेव मंदिर से शिव बारात निकाली जाएगी. शिव बारात पूरे नगर भ्रमण के बाद पुनः मंदिर में पहुंचेगी. पांच मार्च दिन मंगलवार को संध्या 04 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छह मार्च दिन बुधवार कोसंध्या 05 बजे शिव गौरी की एकसाथ शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण के बाद गोपाल गौशाला स्थित शिवालय के शिवगंगा में विसर्जन होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *