ढोलबज्जा : ढोलबज्जा के भगवती मंदिर परिसर से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी की चोरी कर ली. मंदिर के पुजारी वासुदेव मंडल ने बताया कि हम रात को अपने पोता के शादी में व्यस्त थे जिसके कारण हर रोज की तरह रात में मंदिर नहीं आ पाए.

सुबह करीब दस बजे जब कुछ लोग पुजा करने मंदिर परिसर पहुंचे तो दान पेटी को नहीं देख उनके द्वारा हमें सुचना मिली की मंदिर में दान पेटी नहीं है तब जाकर देखा तो दान-पेटी वाला बक्सा गायब था. उसके बाद इसकी जानकारी अशोक जायसवाल व अन्य ग्रामीणों को दिया.

लोगों ने काफी छानबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है. वहीं चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला. ढोलबज्जा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा मंदिर से दान पेटी चोरी के संबंध में, अब-तक किसी के द्वारा सूचना नहीं मिली है. जानकारी मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *